अध्याय 1: भारती भवन क्लास 10th जैव प्रक्रम : पोषण notes
जैव प्रक्रम क्या है? what is life process?
वे सभी क्रियाएं जिनके द्वारा जीवो का अनुरक्षण (maintenance) होता है, जैव प्रक्रम कहलाता है|
हम सभी जानते हैं की सभी जीव की बनावट एक निश्चित और सुव्यवस्थित तरीके से होता है|
कोशिका (cell) सभी जीवो की सबसे छोटी इकाई है| यानि की सभी जिव कोशिका से मिलकर बने हैं|
कोशिकाओ के समुह से उत्तक(tissue) बनता है|
उत्तको के समूह से अंग(organ जैसे -heart, kidney, liver etc) बनता है तथा organ के समुह से अंगतंत्र (organ system जैसे- पाचन तंत्र, परिसंचरण तंत्र, अंतःस्रावी तंत्र, उत्सर्जन तंत्र, प्रजनन तंत्र, तंत्रिका तंत्र, श्वसन तंत्र, कंकाल तंत्र और मासंपेशी तंत्र।)
विभिन्न अंगतंत्र से मिलकर जिव के निर्माण होता है|
जीवो में अवाश्ग्य्क जैविक क्रियाएँ इन्ही अंग्तंत्र के द्वारा होती हैं|
जिव का निर्माण कैसे होता है ?
कोशिका (cell) सभी जीवो की सबसे छोटी इकाई है| यानि की सभी जिव कोशिका से मिलकर बने हैं|कोशिकाओ के समुह से उत्तक(tissue) बनता है| उत्तको के समूह से अंग(organ जैसे -heart, kidney, liver etc) बनता है तथा organ के समुह से अंगतंत्र (organ system जैसे- पाचन तंत्र, परिसंचरण तंत्र, अंतःस्रावी तंत्र, उत्सर्जन तंत्र, प्रजनन तंत्र, तंत्रिका तंत्र, श्वसन तंत्र, कंकाल तंत्र और मासंपेशी तंत्र।)विभिन्न अंगतंत्र से मिलकर जिव के निर्माण होता है|
जैव प्रक्रम में होने वाली कौन कौन सी क्रियाएं हैं?
जैव प्रक्रम में सम्मिलित प्रक्रियाओ के नाम निम्नलिखित हैं:
- पोषण(nutrition)
- श्वसन (Respiration)
- वहन या परिवहन(Transportation)
- उत्सर्जन या निष्कासन (Excretion)
पोषण किसे कहते हैं?
पोषण: सभी जीवो को जीवित रहने के लिए , वृद्धि, विकासऔर टूट-फुट को रोकने और ठीक करने के लिए कार्य करना पड़ता है तथा इस कार्य को करने के लिए जीवो को उर्जा के आवश्यकता होती है ये उर्जा प्राप्त करने की प्रक्रिया को पोषण कहा जाता है|
-ये ऊर्जा जीवो को भोजन के माध्यम से पोषण के रूप में मिल जाता है|
श्वसन (Respiration) किसे कहते हैं?
पोषण द्वारा लिए गये जटिल (complex) खाद्य पदार्थो को छोटे छोटे चरणों में तोडना श्वसन (Respiration)कहलाता हैl
श्वसन (Respiration) में दो क्रियाएं होती है -1.उपचयन (oxidation) और 2. अपचयन (Reduction)
इन्ही दोनों क्रियाओ को श्वसन (Respiration) कहा जाता है|
वहन या परिवहन तंत्र (Transportation) किसे कहते हैं?
जीवों द्वारा लिए गए खाद्य पदार्थो और गैसो को शरीर के एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के प्रक्रिया को परिवहन कहते हैं। तथा इस प्रक्रिया को करने वाले तंत्र को परिवहन तंत्र कहते हैं।
उत्सर्जन या उत्सर्जन तंत्र किसे कहते हैं? What is excretion system
जैविक क्रियाओ के बाद जीवो मे कई प्रकार के हानिकारक आपशिष्ट उत्पादों(Harmful waste products) का निर्माण होता है जिसे शरीर से बाहर निकलना की प्रक्रिया को उत्सर्जन कहते हैं।
सभी जीव reproduction के द्वारा अपनी संख्या को बढ़ाते हैं जिसे जनन कहा जाता है।
पोषण किसे कहते हैं?
वह प्रक्रिया जिससे जीव पोषक तत्व ग्रहण कर उनका उपयोग करते हैं पोषण कहलाता है।
पोषण के कितने विधियां हैं?
पोषण के मुख्यतः दो विधियों द्वारा होता है:-
- स्वपोषण(Autotrophic nutrition )
- परपोषण (Heterotrophic nutrition )
स्वपोषण किसे कहते हैं? (What ia Autotrophic nutrition )
पोषण की वह विधि जिसमे जीव अपना भोजन स्वयं बना लेते हैं तथा किसी अन्य जीवो पर निर्भर नहीं रहते हैं तो उस पोषण को स्वपोषण कहते हैं।
वैसे जीव जो अपना भोजन स्वयं बना लेते हैं स्वपोषी जीव कहलाते हैं।
सभी हरे पौधे स्वपोषी होते हैं हरे पौधों मे chloroplast या हरितलवक पायी जाती है जसमे हरे रंग का वर्णक(pigment ) पाया जाता है जिसे chlorophyl या प्रणहरित कहा जाता है जिसके वजह से पौधों का रंग हरा होता है।
ये पौधे प्रकाश संश्लेषण द्वारा अपना भोजन बना लेते हैं इसलिए इन्हे स्वपोषी जीव कहते हैं।
परपोषण किसे कहते हैं? What is Heterotrophic nutrition?
पोषण की वह प्रक्रिया जिसमे जीव अपना भोजन स्वयं सांसलेषित नहीं कर पता है तथा भोजन के लिए किसी अन्य जीव पे निर्भर रहता है परपोषण कहलाता है।
तथा वैसे जीव जो भोजन के लिए किसी अन्य जीव पर निर्भर रहते हैं उन्हें परपोषी जीव कहा जाता है।
परपोषण के प्रकार क्या हैं?
परपोषण मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैंलिए
- मृतजीवी पोषण (Saprophytic nutrition )
- परजीवी पोषण(Parasitic nutrition)
- प्राणीसम पोषण(Holozoic nutrition)
मृतजीवी पोषण किसे कहते हैं?(what is saprophytic nutrition)
पोषण का वह प्रकार जिसमे जीव अपना भोजन मृत जीव, जंतुओ और पौधों के शरीर से, अपने शरीर से घुलित कर्बनिक पदार्थो के रूप मे लेते हैं या अवशोषित करते हैं मृतजीवी पोषण कहलाता है।
अनेक कवको, बैक्टीरिया तथा कुछ प्रोटोजोआ मे मृतजीवी पोषण पाया जाता है।
मरतीजीव जीव को अपघटक (decomposer ) भी कहा जाता है।
2. परजीवी पोषण किसे कहा जाता है? (What is parasitic nutrition)
परजीवी पोषण मे जीव अपना भोजन दूसरे प्राणी के संपर्क मे, स्थायी या अस्थायी रूप से रहकर प्राप्त करते हैं।
ऐसे जीवो का भोजन अन्य प्राणी के शरीर मे मौजूद कार्बनिक पदार्थ होता है।
इस प्रकार के भोजन करने वाले जीव को परजीवी जीव कहा जाता है।
जैसे- कवक, जीवाणु, कुछ पौधे, जैसे अमरबेल तट्ठा कई जंतु जैसे- गोलकृर्मी, हुकवार्म, अंतवार्म, ऎटअमीबा हिस्टोलिटिका, मलेरिया परजीवी इत्यादि।