विज्ञानं के क्षेत्र में लोग का बहुत बड़ा योगदान हमेसा से रहा है और जो लोग science के क्षेत्र में आगे रहे वो लोग कुछ न कुछ बदलाव लाते रहे इसी प्रकार मात्रको की प्रणालियाँ भी बनते गये और समय के साथ साथ इनमें बदलाव भी करते गये|
और अंततः मात्रको की इंटरनेशनल सिस्टम बनाया गया जिसे System of international unit कहा गया|
मात्रको की मुख्यत: चार पध्तियाँ हैं |
- C.GS SYSTEM
- F.P.S SYSTEM
- M.K.S SYSTEM
- S.I SYSTEM

C.G.S System क्या है?
»मात्रको की वैसी पद्धति जिसमे लम्बाई को सेंटीमीटर में, द्रव्यमान को ग्राम में तथा समय को सेकंड में व्यक्त किया जाता है उस पद्धति को C.G.S system कहा जाता है|
»इसे गौसिया पद्धति या फ़्रांसिसी पद्धति भी कहा जाता है|
F.P.S System क्या है ? F.P.S पध्तिया हैं?
मात्रको की वैसी पद्धति जिसमे लम्बाई को फूट(foot) या फीट(feet) में, द्रव्यमान को पौंड(pound)(lb) में तथा समय को सेकंड में व्यक्त किया जाता है उस पद्धति को F.P.S system कहा जाता है|
F.P.S system को ब्रिटिश पद्धति भी कहा जाता है|
1 foot = 30.48 cm= 12 inch होता है|
1 pound = 400g(ग्राम ) होता है|-
»पौण्ड प्रयोग आज भी बर्थडे केक बनाने वाले लोग करते हैं|
M.K.S system क्या है?
मात्रको की वैसी पद्धति जिसमे लम्बाई को मीटर(m) में, द्रव्यमान को किलोग्राम(kg) में तथा समय को सेकंड(s) में व्यक्त किया जाता है उस पद्धति को M.K.S system कहा जाता है|
»1 मीटर=100सेंटीमीटर
»1kg= 1000g
S.I System क्या है? मात्रको की अन्तर्राष्ट्रीय पद्धति क्या है?
S.I System में सात मूल राशियों के मात्रक को लिया गया तथा साथ हिं साथ 2 पूरक मात्रक भी शामिल किये गये|
लम्बाई का S.I मात्रक क्या है?
लम्बाई का S.I unit मीटर(meter) होता है/
मीटर को संकेत m से लिखा जाता है|
एक मीटर की परिभाषा क्या है? what is one meter?
शुद्ध क्रीपटन-86 (Pure Krypton-86)से निकलने वाले नारंगी(orange color) प्रकाश की 16,50,763.73 तरंगो(waves) का तरंगधैर्य की लम्बाई(Wavelength) एक मीटर(1 meter) माना जाता है|
or
प्रकाश द्वारा 1/299792458 सेकंड में तय की गयी दुरी एक मीटर के बराबर होता है|(Distance travelled by light in 1/299792458 second is known as one meter in length)
जहाँ , प्रकाश की चाल (speed of light)= 299792458 m/s होता है|
द्रव्यमान का S.I मात्रक क्या है?
द्रव्यमान का S.I unit किलोग्राम (kilogram)होता है
किलोग्राम(kilogram) को संकेत kg से लिखा जाता है|
एक किलोग्राम की परिभाषा क्या है? what is one kilogram?
4º C ताप पर एक लीटर जल के द्रव्यमान को 1 किलोग्राम कहा जाता है| (The mass of one liter at 4ºC temperature is defined as one kilogram.
or
कार्बन-12 के 5.08×10^25 परमाणु का द्रव्यमान एक किलोग्राम के बराबर माना जाता है|(the mass of 5.08×10^25 atmos of carbon-12 is defined as one kilogram.)
समय का S.I मात्रक क्या है?
समय का S.I unit सेकंड (second)होता है
सेकंड (second) को संकेत s से लिखा जाता है|
एक सेकंड की परिभाषा क्या है? what is one second?
परमाणु घडी में सीजियम-133 परमाणु के 91,92,631,770 कम्पनो का समय अंतराल एक सेकंड को परिभाषित करता है|
(The time interval of 91,92,631,770 vibrations of cesium-133 atom in nuclear clock is define as one second)
ताप का S.I मात्रक क्या है?
ताप का S.I unit केल्होविन (Kelvin) होता है
केल्विन (Kelvin) को संकेत K से लिखा जाता है|
एक केल्विन की परिभाषा क्या है? what is one Kelvin?
जल के त्रिकबिंदु (Tripple POINT) के उष्मागतिकी ताप का 1/273 वाँ भाग एक केल्विन होता है|
1 kelvin = 1/273.16 * triple point of water(जल )
ताप के आन्य मात्रक सेल्सियस(celcius) तथा फारेनहाइट(Farenheight) होते हैं|
विधुत धारा का S.I मात्रक क्या है?
विधुत धारा का S.I unit एम्पेयर(ampere) होता है
एम्पेयर(ampere) को संकेत A से लिखा जाता है|
एक एम्पेयर(ampere) की परिभाषा क्या है? what is one ampere?
एक ऐम्पीयर वह विधुत धारा है जो निर्वात में एक मीटर की दुरी पर स्थित दो सीधे ,लम्बे और समान्तर तारो में प्रवाहित होने पर प्रत्येक तार की प्रति मीटर लम्बाई पर तारो के बिच 2×10^-7 N का बल उत्तपन्न करती हैं |
पदार्थ की मात्रा का S.I मात्रक क्या है?
पदार्थ की मात्रा का S.I unit मोल (mole) होता है
मोल (mole) को संकेत mol से लिखा जाता है|
एक मोल (mole) की परिभाषा क्या है? what is one mole?
एक मोल पदार्थ की वह मात्रा है जिसमे उतने हिं परमाणु हो जितने कार्बन-12 के 0.012 kg या 12g मात्रा में होते हैं|
एक मोल में 6.023×10^23 atoms होते हैं|
ज्योति तीव्रता का S.I मात्रक क्या है?
ज्योति तीव्रता का S.I unit केन्डीला(candela) होता है
केन्डीला(candela) को संकेत Cd से लिखा जाता है|
केन्डीला(candela) की परिभाषा क्या है? what is one candela?
एक वायुमंडलिय दाब तथा प्लैटिनम गलनांक के ताप वाली blackbody के 1/60000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल से लम्बवत निकलने वाली प्रकाश की मात्रा एक केन्डीला(candela) होती है|